मानिकपुर। थाना व कस्बे के शिवनगर में शुक्रवार की शाम पत्नी प्रभावती से किसी बात को हुए विवाद के बाद पति छोटेलाल (65) ने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर आनन फानन परिजनों ने अस्पताल मेें भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर वृद्ध ने जहर खा लिया।