फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महोत्सव में जल बचाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी ब्लॉक के मकरी पहरा गांव में शुक्रवार को जल महोत्सव और जल अर्पण कार्यक्रम मनाया गया। चांदी बांगर समूह पेयजल योजना के तहत प्रधान सरनाम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जल वंदना, पदयात्रा और स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेरा गांव - जल सुरक्षित भविष्य विषय पर विशेष ग्राम सभा हुई। ग्रामीणों को जल संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सभी ने जल बचाने का संकल्प लिया। मौके पर ग्राम सभा सदस्य, एलएंडटी के इंजीनियर, एफटीके कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें