फोटो 24 सीकैटीपी 26 स्टेडियम में शोक संवेदना देते खिलाड़ी। संवाद
फोटो 24 सीकैटीपी 26 स्टेडियम में शोक संवेदना देते खिलाड़ी। संवाद
चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को क्रिकेट खिलाड़ियों ने लखनऊ में हुए अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर आकाश पटेल, आशीष श्रीवास्तव, राहुल विद्यासागर गुप्ता और लकी पटेल समेत अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।(संवाद)