फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पिंक और यूथ बूथ सजाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोकसभा सीट के लिए जिले की दो विधानसभा में मतदान 20 मई सोमवार को होगा। मतदाताओं को आकर्षिक करने के लिए दोनों विस क्षेत्र में एक एक पिंक, युवा व दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों की सजावट भी की जाएगी। पिंक बूथ की जिम्मेदारी सिर्फ महिला कर्मचारियों पर होगी।
विज्ञापन

एडीएम उमेश चंद्र ने बताया कि चित्रकूट सदर विस क्षेत्र में पोलिंग बूथ नंबर 423 कंपोजिट विद्यालय सदर रोड कर्वी को पिंक बूथ बनाया गया है। प्राथमिक विद्यालय सोनेपुर पूर्वी नंबर 431 को यूथ बूथ और कंपोजिट विद्यालय तरौंहा नंबर 438 को दिव्यांग बूथ बनाया गया है। इसी प्रकार मऊ मानिकपुर विस क्षेत्र में बूथ नंबर 105 महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ के कमरानंबर एक को पिंक बूथ बनाया गया। बूथ नंबर 111 पं. पुरूषोत्तम इंटर कॉलेज के कमरा नंबर एक व दो को यूथ बूथ और बूथ नंबर 124 उच्चतर प्राथमिक विद्यालय छिवलहा को दिव्यांग बूथ बनाया गया है। एडीएम ने बताया कि पिंक बूथों पर सभी कर्मचारी महिला ही होंगी। इसी प्रकार यूथ में युवा कर्मचारी और दिव्यांग बूथ में सभी दिव्यांग कर्मचारियों को मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें