चित्रकूट। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज जोन के पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से कोई खिलवाड़ नहीं किया जाए। जिस स्थान पर जिसकी ड्यूटी हो वह वहां पर ही तैनात रहे। सीएम की फ्लीट के रास्ते पर भीड़ एकत्र न होने पाए।
सोमवार की देर शाम को चित्रकूट के रामायण मेला परिसर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक चंद्रप्रकाश ने डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला समेत ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि कोई भी व्यक्ति थैला, बैग, पानी की बोतल आदि सामग्री कार्यक्रम स्थल पर न ले जाए। जिस रूट से सीएम की फ्लीट गुजरे वहां सडक़ के दोनों ओर पुलिस बल तैनात रहे। समय से सभी कर्मचारी ड्यूटी स्थल पर पहुंचे। कई महिला व पुरुष कर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया जाएगा। बिना पास मीडियाकर्मियों का प्रवेश नहीं होगा। पूरे पंडाल पर हेलीपैड स्थल को आठ ब्लाक में बांटा गया है।