फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली आपूर्ति बंद होने से 12 गांव के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। रैपुरा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सात से आठ घंटे बंद होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। आलम यह है कि रात में बिजली नहीं मिलती है। दो दिन से हालत अधिक खराब हैं। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताई हैं।
विज्ञापन

रैपुरा में लगे फीडर में खराबी आने से क्षेत्र के गांव चर, चरदहा, लहरी, अरवारा, लालता रोड आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति सात से आठ घंटे बंद रहती है। दो दिन से हालत अधिक खराब है। रात भर बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। इससे गांवों में अंधेरा छाया रहता है। रैपुरा गांव के संतोष कुमार पांडेय, शिवम, छोटू, हरिओम ने बताया कि जब से बरसात चालू हुई है। बिजली के उपकरण आए दिन खराब हो जाते है। इससे बिजली की आपूर्ति सात से आठ घंटे बंद रहती है।
रैपुरा गांव स्थित फीडर में खराबी आने से रात भर बिजली बंद रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों को जब जानकारी दी जाती है तो उपकरण सही नहीं करते। बिजली विभाग के अधिशाषी अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि सभी क्षेत्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां कहीं भी उपकरण खराब हो जाते हैं।उनको जेई की देखरेख में सही कराया जाता है। रैपुरा के फीडर में आयी खराबी को सही कर बिजली की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें