संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा (यूपीपीसीएस) के 2023 और 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने चित्रकूट का भ्रमण किया और वहां पर विकास मॉडल और सुशासन की कार्यप्रणाली को समझा। अधिकारियों ने भगवान कामतानाथ की परिक्रमा से भ्रमण शुरू किया। उन्होंने दीनदयाल शोध संस्थान में ग्राम स्वावलंबन और ग्रामीण विकास के मॉडल देखे। राम दर्शन परिसर का भ्रमण भी किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिलाधिकारी से संवाद किया। जिलाधिकारी ने चित्रकूट की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन पर भी बताया। जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।