फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 15 फीट का अजगर मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में कर्वी-देवांगना मार्ग पर मंगलवार रात एक निर्माणाधीन नाले के किनारे 15 फीट का अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। एक राहगीर ने अजगर को देखा और आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ युवाओं ने अजगर का वीडियो भी बनाया। वन प्रभागीय अधिकारी प्रत्यूष कुमार कटियार ने कहा कि बारिश और बाढ़ के कारण अजगर आबादी क्षेत्र में आ गया था। टीम ने उसे सुरक्षित प्राकृतिक माहौल में वापस छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें