खोही (चित्रकूट)। रामायण कान्क्लेव 2021 अंतर्गत चित्रकूट में दो दिवसीय चित्रकार शिविर के साथ कलाकारों ने सुंदर नयनाभिराम चित्रांकन कर अपनी कला की प्रस्तुति दी। शनिवार को दो दिवसीय चित्रकला शिविर का समापन नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में होनहार कलाकार आज उपलब्ध हो रहे हैं। कलाकारों की कृतियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सभी कलाकारों को बधाई देकर उज्ज्ज्वल भविष्य हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक डा. अभय वर्मा ने दो दिवसीय कार्यशाला की उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रतिभागी कलाकारों की आकृतियां उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में अपना स्थान बनाएंगी। प्रतिभागी कलाकार संगम सागर, सुरेश कुशवाहा, सुभाश निषाद, बलराम, प्रियंका देवी, अभिलाष आदि के चित्रांकन की बारीकियों को सबने देखा। (संवाद)