चित्रकूट। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण के तहत निर्वाचन नामावलियों में सुधार और त्रुटियां सही कराने के लिए 14 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन जमा किए हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। मतदाता अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इस अवधि में फार्म-6 के 10,005, फार्म-7 के 529 और फार्म-8 के 3,827 फॉर्म प्राप्त हुए। विशेष रोल प्रेक्षक जेवीएन सुब्रमण्यम ने अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और मतदाता सहायता केंद्रों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान स्थलों का जायजा भी लिया। (संवाद)