फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला से अभद्रता पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। महिला जिला पंचायत सदस्य से असभ्यता से बातचीत करना चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया। मामले की जानकारी होने पर जांच के बाद एसपी ने सरैंया चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की महिला सदस्य ने आरोप लगाया कि महिलाओं के एक मामले में उन्होंने सरैया चौकी प्रभारी श्यामदेव से फोन पर वार्ता कर जानने का प्रयास किया। इस पर चौकी प्रभारी ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर आपत्ति करने पर भी वह नहीं माने। इसके बाद दुबारा फोन किया तब भी चौकी प्रभारी ने उनके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाकर अपशब्द कहे। जिससे वह बेहद आहत हुईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की।
एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई गई। इसमें महिला जिपं सदस्य के साथ अभद्रता से बातचीत करने को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद चौकी प्रभारी श्यामदेव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें