फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी आखिर क्यों गए थे जेएनयू -साध्वी निरंजन

Tue, 08 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
विज्ञापन
सीतापुर में प्रेस वार्ता करतीं केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री (स्वंत्रत प्रभार) साध्वी निरंजन ज्योति ने जेएनयू मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आखिर वह वहां क्यों गए थे। इस बारे में उनसे पूछा जाए। कांग्रेस ही देश में सहिष्णु और असहिष्णु का मुद्दा बना रही है।
विज्ञापन


धर्मनगरी में राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ करने सोमवार को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा के साथ आई केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री (स्वंत्रत प्रभार) ने सीतापुर के श्रीजी भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश विकास की ओर चल रहा है।

बावजूद इसके विपक्ष माहौल को खराब कर रहा हैं। सहिष्णु और असहिष्णु का माहौल कांग्रेस बना रही है। सिने स्टार अनुपम खेर के बयान पर  उन्होंने कहा कि उनका बयान निजी मामला है। वैसे भी इस मामले में अभी पूरी तरह से जानकारी नहीं है। वहीं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बोले कि धार्मिक क्षेत्र में आया हूं इसलिए कुछ नहीं बोलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें