फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदगुरु ने ऑनलाइन किया योग सप्ताह शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। 21 जून को होने वाले सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय परिसर में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने योग विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सात दिवसीय योग व्याख्यानमाला व योगाभ्यास का कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को ऑनलाइन किया। उन्होंने कहा कि योग यूज धातु से आया है यूजर का अर्थ है समाधि और दूसरा अर्थ है योग। योग का मतलब है जोड़ना शरीर और मन को जोड़ना ही योग है। कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने योग व राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य व वर्तमान में दिव्यांग विद्यार्थियों के संबंध में इसकी प्रासंगिकता को बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रदेश अधिकारी डा. अंशु माली शर्मा ,भरत सिंह व डा. सचिंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें