फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Wed, 24 Sep 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 15 शिवशरण। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से दो भाई समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां एक ने दम तोड़ दिया। चार अन्य को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में चारों का इलाज चल रहा है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव निवासी माताशरण (30) ने बताया कि वह अपने छोटे भाई शिवशरण (20) व तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी लवकुश (16) के साथ बयाना लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मझींवा सानी गांव जा रहे थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई पेट्रोल पंप के पास दूसरी बाइक सवार चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के चिल्लीमल गांव निवासी राजेन्द्र सिंह (30) व रोशन (22) से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांचों लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने शिवशरण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिवशरण तीन भाई व दो बहन में तीसरे नंबर का अविवाहित था। घर में मां बसंती है। दोनों बाइकों के सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से हादसा हुआ है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

फोटो- 15 शिवशरण। स्रोत- पुलिस।

फोटो- 15 शिवशरण। स्रोत- पुलिस।

फोटो- 15 शिवशरण। स्रोत- पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें