सरैंया। पंप हाउस से पाइप चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। इस मामले में तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मानिकपुर थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को जलापूर्ति स्थल सरैंया पंप से 18 मीटर पाइप सिंचाई वाले और पाइपलाइन की पाइप उखाड़ ले गए थे। जल संस्थान के सहायक अभिंयंता मुलायम सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में बुधवार की देर शाम पुलिस ने नवोदय विद्यालय के पास टंकी निवासी रवि सोनकर को पकड़ा है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। रवि ने बताया कि उसके साथ रोहित सोनकर, किशोरी कोल, लल्लू फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। संवाद