फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
बर्तन की दुकान में चोरी के बाद दुकान में बिखरी पड़ी सामग्री को निहारते दुकानदार प्रेमचंद्र जायस? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली के नजदीक एक बर्तन की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन

मुख्यालय के सदर कोतवाली परिसर के बगल में स्थित गीता बर्तन भंडार में चोरों ने सेंध लगाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के बर्तन समेत नगदी लेकर भाग गए हैं। मंगलवार की सुबह शंकर बाजार निवासी दुकानदार अमित जायसवाल जब दुकान खोलकर अंदर आए तो बर्तन आदि सामग्री बिखरी पड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो दीवार में पीछे से सेंध लगी थी। इसके बाद दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। तहरीर में बताया कि पिछवाडे़ टिननशेड तोड़कर चोर अंदर घुसे। वहां रखे 22 हजार नगद, 30 किग्रा पीतल के बर्तन, 40 किग्रा पुरानी धातु चुरा ले गए। चोरे सब्बल व चप्पल छोड़ गए हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें