फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एआरटीओ पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ओवरलोडिंग ट्रक पकड़ने के दौरान एआरटीओ व उनके चालक पर हमला करने वालों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य की तलाश जारी है। उधर, पूरे मामले की जांच के लिए बांदा आरटीओ चित्रकूट पहुंचे। तीन घंटे तक उन्होंने एआरटीओ व उनके चालक से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के यमुना पुल के पास ओवरलोड़ बालू लदे ट्रक को रविवार की रात एआरटीओ विवेक शुक्ला ने अपने चालक दिलीप के साथ चेकिंग के दौरान पकड़ा था। एआरटीओ ने बताया कि दो वाहनों से लगभग दस युवक आए और उसे ट्रक छोड़ने का दबाव बनाया। ओवरलोड़ व वाहन में कागजात न होने की बात कहने पर सभी ने उन्हें मारा पीटा। पुलिस के आने पर आरोपी भाग निकले थे।
इस मामले में थाने में आरोपी विश्व हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रवि सिंह, रोहित सिंह, राहुल व ऋषभ सिंह नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी रोहित सिंह को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया है। अदालत में उसे पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संभावना है कि बुधवार को एक और आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में आरोपी के परिजनों ने बताया कि अदालत से उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

उधर, मारपीट मामले में आरटीओ बांदा अनिल कुमार जांच करने पहुंचे। मंगलवार की शाम तक तीन घंटे तक उन्होंने एआरटीओ व उनके चालक से पूछताछ की। उनके बयान दर्ज कराये। इसके बाद राजापुर घटना स्थल जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें