फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार पेटदर्द से वृद्धा की मौत, नौ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में बुखार और पेट दर्द से वृद्धा की मौत हो गई। उधर, नौ मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव से खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रही है। मध्य प्रदेश के नया गांव क्षेत्र के जानकीकुंड के पास रहने वाली ज्ञानमती (65) को बुखार होने पर बेटे राजेंद्र गुप्ता ने शनिवार की सुबह भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्का पड़रिया निवासी तेजबली का दो माह का पुत्र अभिलास, पडऱी निवासी विनीत की दो वर्षीय पुत्री हिमांशी, बरद्वारा निवासी शांति देवी (30), कोलगदहिया निवासी रामप्रकाश (25), गांधीनगर निवासी शिवपाल (35), रंपुरिया अव्वल निवासी राकेश का पांच वर्षीय पुत्र छोटू, गढ़ीवा निवासी रामप्यारी (40), चकजाफर निवासी किशन (18) व रैपुरा निवासी बद्री प्रसाद (45) को बुखार व खांसी-जुकाम के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें