चित्रकूट। जिला अस्पताल में बुखार व पेट दर्द से पीड़ित एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के नौ मरीज भर्ती हुए।
रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी माया देवी (70) को बुखार व पेट दर्द के चलते पुत्र अशोक कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले गए। इसके अलावा नई बाजार निवासी रमेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्र अंशू, सगवारा निवासी महेंद्र का छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश, कोठिलिहाई निवासी मुन्नी देवी (60), बेलहा निवासी सूर्यभान की 18 वर्षीय सपना, सोनेपुर निवासी पप्पू की तीन माह की पुत्री श्रेया, गड़ौली निवासी कमल सिंह का दस वर्षीय पुत्र शुभम, करौंहा निवासी मातादीन (50), बछरन निवासी रामेश्वर प्रसाद (60) व बनाड़़ी निवासी सोनिया (60) को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।