चित्रकूट। जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार व पेट दर्द के चलते वृद्ध की मौत हो गई, जबकि आठ मरीज भर्ती हुए।
कर्वी कोतवाली अंतर्गत तरौंहा निवासी कृष्णचंद्र (70) को बुखार व पेट दर्द के चलते पुत्र अमित कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर घर चले गए। इसके अलावा अरवारा निवासी राजाराम का 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, द्वारिकापुरी निवासी हरिश्चंद्र की तीन वर्षीय पुत्री पूनम, सोनेपुर निवासी राजेंद्र (60), पुरानी बाजार निवासी विवेक (27), इटौरा निवासी कमला देवी (55), चंद्रगहना निवासी राकेश का 16 वर्षीय पुत्र रामबरन, चंद्रामारा निवासी भूपेंद्र की दस वर्षीय पुत्री रिषी व परसौंजा निवासी गोमती देवी (50) को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया। (संवाद)