फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार और पेट दर्द से वृद्ध की मौत, आठ मरीज भर्ती

Wed, 10 Apr 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में बुखार व पेट दर्द से पीड़ित एक वृद्ध की मौत हो गई। इसके अलावा आठ मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मंगलवार को मऊ थाना क्षेत्र के सखौंहा निवासी रामसंवारे (70) को बुखार व पेट दर्द के चलते बड़े भाई देवीदीन जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा शेखनपुरवा निवासी दिनेश का दो वर्षीय पुत्र छोटू, कर्वी माफी निवासी राम प्रसाद (60), चंद्रगहना निवासी देवराज (70), बघौड़ा निवासी कार्तिक (22), इटवां निवासी सावित्री देवी (30), प्रसिद्धपुर निवासी देवनाथ की पुत्री सौम्या (5), देऊंधा निवासी चंद्रप्रकाश (54) व इटखरी निवासी शंकरदीन (40) को उल्टी दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें