चित्रकूट। जिले में सितंबर माह में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 506 बुजुर्गों की पेंशन मंजूर हुई। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पात्र पेंशनरों को स्वीकृति दी। 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अन्य पात्र बुजुर्ग भी अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। आवेदन के लिए उम्र और आय प्रमाण पत्र आवश्यक हैं। बीपीएल सूची में शामिल आवेदकों को सूची की प्रति देनी होगी। योजना के लिए शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय 56,460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक का बैंक खाता आरबीआई से अधिकृत और कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़ा होना चाहिए। खाते में आईएफएससी कोड और पीएफएमएस पंजीकरण भी जरूरी है। पात्र लाभार्थियों को हर तीन महीने में तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। (संवाद)