फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में पीएम की सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों ने देखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप । प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भरतकूप सभा स्थल पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने सोमवार को भरतकूप क्षेत्र के गोंडा ग्राम में 29 फरवरी को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, हेलीपैड ,पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ -सफाई, विद्युत, पांडाल, स्वास्थ्य सुविधाएं, खानपान, परिवहन व्यवस्था, सेफ हाउस आदि विभिन्न बिंदुओं की व्यवस्था देख रहे संबंधित अधिकारियों से जानकारी की। प्रभारी अधिकारी तथा सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए समय पर कार्यों को पूर्ण करा लें। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पूरा क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त रहेगा। पीने के पानी की व्यवस्था में मिट्टी के घड़े व कुल्हड़ आदि की अभी से व्यवस्था की जाए। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी को निर्देश दिए की मुख्य एंट्री प्वाइंट, पार्किंग स्थलों आदि सुरक्षा व्यवस्था में चूक न हो। इसके बाद उन्होंने कृषि मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जानी है वह आकर्षण का केंद्र रहे। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें