चित्रकूट। युवती को बदनाम व शादी तोड़वाने के मकसद से एक युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल कर दी। इससे आहत होकर युवती ने पुलिस को सूचना दी।
मऊ थाना क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर में बताया कि उसका एक साथी विनय त्रिपाठी ने उसकी कुछ निजी व आपत्तिजनक फोटो ले लिया था। अब उसकी शादी तय हो गई है। इसके बाद विनय फोटो व अश्लील मैसेज उसकी होने वाली ससुराल भेज रहा है। साथ ही दूसरों से भी भेजवा रहा है। इससे ससुरालीजन भी नाराज हैं और वह मानसिक रूप से परेशान हैं। थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।