फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में कर्तव्य पालन की सीख दी

Sun, 01 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में कर्तव्यपालन की सीख दी गई।
विज्ञापन


पांचवें दिन के कार्यक्रम की शुरुआत विवि की वरिष्ठ आचार्या डा. सुनीता श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को कर्तव्यपालन और समाज में जागरूकता लाने की प्रेरणा दी। डा. नीतू तिवारी ने आत्मविश्वास को जीवन के लिए जरूरी बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डा. सुनीता ने बालिकाओं के प्रति समाज के दृष्टिकोण में बदलाव की जरूरत बताई।  संचालन मुख्य कार्यक्रम अधिकारी विश्वेश दुबे ने किया। डा. प्रमिला मिश्रा, रीना पांडे, प्रतिमा शुक्ला, रेनू कमल, पूजा पांडे, प्रीति शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें