फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिना मानचित्र वाले कई भवन मालिकों को नोटिस

Fri, 09 Jun 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बिना भवन मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण के मामले में विकास प्राधिकरण ने कई प्रमुख लोगों को नोटिस जारी किया है। इसे लेकर शहर में चर्चा है। यह नोटिस कुछ स्कूल भवन से लेकर व्यावसायिक भवन को भेजी गई है। इन्हें एक माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि बांदा प्रयागराज मार्ग के प्राधिकरण क्षेत्र के अन्तर्गत बिना नक्शा पास कराए कुछ भवन निर्माण कराए जाने की जानकारी मिली है। कुछ अन्य क्षेत्र में भी ऐसे निर्माण हैं।
इन सभी निर्माण कराने वालों को प्राधिकरण की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है। जिसका कई जगह से संतुष्टि वाला जवाब नहीं आया है। इस सम्बन्ध में विभागीय अवर अभियंता आनन्द प्रकाश द्विवेदी को भी निर्देश दिए गए हैं कि एक माह के भीतर अवैध निर्माण न हटाए पर वह इस अवैध निर्माण को हटवा दें। ऐसे निर्माण को हटवाने के दौरान होने वाला खर्च प्राधिकरण संबधित भवन मालिक से वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें