मऊ। ब्लाक के सभागार में प्रधान संघ की बैठक में सांसद व विधायक के सामने प्रधानों ने गोशाला संचालन में परेशानी व भुगतान न मिलने का मामला उठाया। प्रधानों के सवालों की बौछार से सांसद बेबस हो गए। आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान होगा।
शनिवार को बैठक में प्रधानों ने गोशाला के लिए समय से धनराशि न मिलने, की विकास कार्यों में जांच के नाम पर परेशान करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर बात रखी। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि समस्या का निराकरण कराया जाएगा। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रधानों की मांग को लेकर वह अधिकारियों से मिलकर निराकरण कराएंगे। भागवत द्विवेदी, रामबाबू तिवारी, प्रमोद कुमार, साकेत बिहारी, गाहुर दरबारी, बदन बियावल, फूलचंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद