चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न होने पर खुदकुशी की चेतावनी दी है।
महिला के बताया कि 27 अक्टूबर को वह घर में बच्चों के साथ थी। तभी गांव के युवक ने दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने पहले आरोपी से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया। उसके बार-बार थाने जाने पर छह नवंबर को सादे कागज में हस्ताक्षर करा लिया है। आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसका डाक्टरी परीक्षण व बयान नहीं कराया गया। पुलिस आरोपी को बचाने में जुटी है। जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। चेताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो खुदकुशी को बाध्य होगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। दुष्कर्म की बात गलत बताई गई है।