चित्रकूट। गर्मी बढ़ने से जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को जिला अस्पताल में नौ मरीज भर्ती हुए हैं।
नई बाजार निवासी रमेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्र अंशू, सगवारा निवासी महेंद्र का छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश, कोठिलिहाई निवासी मुन्नी (60), बेलहा निवासी सूर्यभान की 18 वर्षीय सपना, सोनेपुर निवासी पप्पू की तीन माह की पुत्री श्रेया, गड़ौली निवासी कमल सिंह का दस वर्षीय पुत्र शुभम, करौंहा निवासी मातादीन (50), बछरन निवासी रामेश्वर प्रसाद (60) व बनाड़़ी निवासी सोनिया (60) को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।