चित्रकूट। जानकीकुण्ड चिकित्सालय में स्थित संस्थान सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय अब नेत्र सेवाओं के लिए एनएबीएच से मान्यता प्राप्त चिकित्सालय बन गया है।
अस्पताल के प्रमुख डॉ. बीके जैन ने बताया कि अनेकों मॉकड्रिल और प्रत्यक्ष परीक्षण एवं टीम एनालिसिस के साथ इंफेक्शन रेट, ओपीडी, आईपीडी, मेडिकल रिकार्ड विभाग तथा ऑपरेशन थियेटर में गहन निरीक्षण के उपरांत ही चिकित्सालय की गुणवत्ता की श्रेणी का आकलन कर मान्यता प्रदान की जाती है। निरीक्षण के लिए बोर्ड के चिकित्सकीय क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की कमेटी गठित की जाती है। जिसकी अनुशंसा के बाद ही चिकित्सालय को मान्यता प्रदान की जाती है। इस उपलब्धि से स्टाफ का उत्साह बढ़ा है। (संवाद)