फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नीलम ने गंगा को 11 मतों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों द्वारा जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीलम शुक्ला ने जीत हासिल की है। उन्होंने मऊ के गंगाधर मिश्र को 11 मतों से हराया।
विज्ञापन

रविवार को जिला योजना समिति के लिए सभी 66 वार्ड सदस्यों ने मतदान किया। चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, राजापुर व मऊ के वार्ड सदस्यों द्वारा सुबह से मतदान करने के लिए उत्साह दिखा। सुबह 8 बजे से शुरु हुए मतदान में दस बजे तक 50 प्रतिशत मत पड चुके थे। निर्धारित समय तीन बजे तक शत प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान किए जाने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी नीलम शुक्ला 36 मत पाकर विजयी हुई। मऊ के गंगासगर मिश्र 25 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। निर्दलीय प्रत्याशी कर्वी के शंकर प्रसाद यादव को चार मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध पाया गया। इस मत को लेकर चर्चा रही कि खाली मत पत्र किस वार्ड सदस्य ने बाक्स में डाला है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी रामजन्म यादव ने विजयी वार्ड सदस्य नीलम को जिला योजना समिति सदस्य का प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर सांसद आरके पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें