चित्रकूट। राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती गहोई समाज ने शोभायात्रा निकालकर धूमधाम मनाई। इसके बाद सीआईसी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर गहोई समाज के लोगों ने गुरुवार को शहर के चित्रकूट इंटर कालेज से शोभायात्रा निकाली जो पटेल तिराहे से होती हुई ट्रैफिक चौराहा से वापस सीआईसी परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में महिलाएं व समाज के लोग शामिल थे।
इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आकर्ष प्रथम, नारियल डेकोरेशन में पारुल पहारिया प्रथम, फैन्सी ड्रेस में सान्वी गुप्ता प्रथम, नन्हीं दौड़ में अक्षत प्रथम व पूजा थाली सज्जा में रूपाली कनकने प्रथम रहीं। इस मौके पर संरक्षक प्रताप नारायण, अध्यक्ष गोविंद पहारिया, कोषाध्यक्ष हरदेव प्रसाद बरसैया, गुलाब चंद्र गुप्ता,अंकित पहारिया, जूली, सिद्धार्थ पहारिया, पारस, प्रीती, उर्मिला, दिव्या, शैफाली, विनीता व अमित पहारिया आदि मौजूद रहे।