चित्रकूट। उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ का चुनाव हुआ। जिसमें नफीस खान अध्यक्ष व राजेंद्र कुमार नेगी महामंत्री निर्वाचित हुए है।
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को मौलश्री प्रेक्षागृह में हुआ। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय मुख्य सांख्यिकीय अधिकारी को चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ भारतीय वन सेवा के अधिकारी एपी सिन्हा को पर्यवेक्षक नामित किया गया था। नफीस खान अपने प्रतिद्वंदी पीयूष मोहन श्रीवास्तव को हराते हुए जीत दर्ज की है। महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार नेगी ने अमित श्रीवास्तव को पराजित किया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा सहित डॉ पीके सिंह, आशीष पांडेय, मोहम्मद नदीम, अमित कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र तिवारी आदि ने बधाई दी है। (संवाद)