चित्रकूट। राम कृपा एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें संस्था के प्रबंधक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी किसानों को बताया कि क्षेत्र में ओयेस्टर मशरूम का उत्पादन बहुत आसानी से सितंबर से लेकर मार्च तक किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने किसानों को मशरूम उत्पादन करने की संपूर्ण विधि विस्तार से बताई। इस मौके पर संस्था के सदस्य शिव शंकर सिंह, राज बहादुर सिंह, किसान शाश्वत पांडेय, विवेक सिंह, जितन सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रकाश तिवारी, हेमा गोस्वामी, रजनी देवी, नैंसी, बबीता, सविता, सुरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, राजेंद्र मिश्रा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद