फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 12 राज कुमार की फाइल फोटो। आर्काइव।
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 12 राज कुमार की फाइल फोटो। आर्काइव।
विज्ञापन

मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के लालता रोड के पास बृहस्पतिवार देर शाम को कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। लालता रोड के माधव पुरवा निवासी रंजीत ने बताया कि पिता राज कुमार (45) शाम को बाइक से चौराहे की ओर गए थे। लौटते समय गांव के पास पीछे से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गए। तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर रेफर किया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में घायल राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें