फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जमीन के विवाद की सबसे ज्यादा आईं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिले के सभी तहसील मुख्यालय में किया गया। जिसमें कर्वी तहसील में डीआईजी अजय कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। जमीनी विवाद की ज्यादातर शिकायत लेकर फरियादी पहुंचे। इन सभी में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजकर इसका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की कर्वी,मऊ, मानिकपुर, राजापुर में तहसीलों मेें सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादी जमीनी सहित अन्य समस्याओं को लेकर अधिकारियों को पत्र दिया। कर्वी तहसील में सुनवाई करते हुए डीआईजी अजय कुमार सिंह ने कहा कि समय से समस्याओं का निस्तारण करें। जमीनी विवाद का हल राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम से कराएं।
इस मौके पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरूण कुमार सिंह, एसडीएम पूजा साहू, सीओ राजकमल, वहीं राजापुर में एसडीएम प्रमोद झा ने समस्या सुनी। मऊ में सीडीओ अमृतपाल कौर व मानिकपुर तहसील में एसडीएम पंकज वर्मा ने समस्या सुनी। तरौंहा स्थित जयदेव दास अखाड़ा के महंत रमाशंकर दास ने दिए पत्र में कहा कि अखाड़ा परिषद की भूमि में शहर के कुछ व्यक्ति कब्जा करना चाहते हैं। इस मामले में राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन


भू माफिया जबरन कर रहे कब्जा
शहर के शंकर बाजार निवासी निर्मला देवी ने कर्वी तहसील में दिए पत्र में कहा कि सन 2013 अमानपुर गांव में जमीन का बैनामा कराया था। सभी कागजात उसके पास है। उसकी जमीन में भू माफिया जबरन रास्ता बनाने के बाद मकान का निर्माण करा रहे है। निर्माण कार्य को नहीं रोका जा रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।

कब्जा करने वाले पर हो काईवाई
सीतापुर कस्बा की राघवपुरी निवासी ने दिए पत्र में कहा कि उसकी जमीन सीतापुर ग्रामीण क्षेत्र में है। पति की मौत के वाद से राजस्व विभाग वरासत दर्ज नहीं कर रहा है। इसका फायदा उठाते हुए गांव का एक व्यक्ति उसकी जमीन में कब्जा कर रहा है। वरासत दर्ज कर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें