फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। वैशाखी अमावस्या पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। रामघाट पर सत्तू का दान कर पूजा पाठ किया। परिक्रमा मार्ग पर दिनभर जय कामदनाथ भगवान का जयकारा गूंजता रहा।
विज्ञापन

अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। दोपहर को हल्के बादल होने से श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान किया। इसके बाद रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ का जलाभिषेक किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। इसके बाद धर्मनगरी के जानकीकुंड, सतीअनुसूइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, भरतकूप आदि स्थानों के दर्शन किया।
मेले का डीएम अभिषेेक आनंद, एसपी अरुण कुमार सिंह सहित एडीएम उमेश चंद्र निगम, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने अमावस्या मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। मेला की व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर अधिकारी तैनात रहे। वहीं डॉग स्क्वॉयड,एलआईयू की संयुक्त टीम द्वारा ने मेला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर एलआईयू प्रभारी निरीक्षक सूर्यकांत अरुण राय आदि मौजूद रहे। वहीं एमपी क्षेत्र के सतना डीएम अनुराग वर्मा ने भी मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टेंपो चालकों ने मनमाना किराया वसूला
अमावस्या मेला में टेंपो चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर गाड़ी चलाते रहे। निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां बैठाकर चलते रहे। कुछ चालकों ने मनमाना किराया भी वूसला। इससे कई जगह श्रद्धालुओं और चालकों में विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें