फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मानिकपुर में बाईपास के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कस्बे में बाईपास, बरदहा नदी पर पुल बनाने सहित कई मांगों को लेकर मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें पत्र देकर मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ से लौटने के बाद विधायक ने बताया कि मानिकपुर कस्बे में बाइपास बनाया जाए। ऊंचाडीह के मजरा चमरौहा बरदहा नदी पर पुल का निर्माण किया जाए। बारिश के समय नदी का पानी अधिक होने से आवागमन बंद हो जाता है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात किए गए सफाई कर्मी गांव नहीं आते।
खंड विकास अधिकारियों से जानकारी करने पर बताया गया कि सफाई कर्मचारी सरकारी कार्यालयों व अधिकारियों के आवासों में कार्य कर रहे हैं। गांवों में सफाई कर्मचारियों के आने के कारण गांव में गंदगी रहती है। विधायक ने यह भी बताया कि उनके साथ चित्रकूटधाम मंडल के सभी जिलों के भाजपा विधायक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें