फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में गुम हुआ तीर्थयात्री, 36 घंटे बाद मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। फतेहपुर से मैहर देवी दर्शन करने के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं में एक श्रद्धालु शार्टकट के चक्कर में जंगल के रास्ते से चला गया। वह जंगल में भटकता रहा।
विज्ञापन

उसके साथ के अन्य श्रद्धालु उसकी तलाश करते रहे। 36 घंटे बाद एसडीओपी की टीम ने उसे मझगवां के जंगल के पास से सकुशल खोज लिया।
फतेहपुर के अशोथर गांव निवासी संजय उर्फ सिल्लू निर्मल (24) पुत्र राजेंद्र गांव के छह अन्य दोस्तों के साथ मंगलवार को गांव से पैदल मैहर देवी दर्शन करने निकला था।
विज्ञापन

एसडीओपी चित्रकूट मप्र आशीष जैन ने बताया कि टोली जब बगदरा घाटी के पास पहुंची तो संजय ने अन्य साथियों से शार्टकट रास्ते से चलने के लिए कहा।
इस पर अन्य लोगों ने मना कर दिया। अकेले संजय जंगल के रास्ते से घुस गया। आगे चलकर अन्य साथी उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आया।
मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। इससे सभी चिंतित हो गए। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई।
इस पर एसडीओपी ने एसएसएफ की टीम के अलावा मझगवां थाना प्रभारी शेषमणि पटेल के साथ पुलिस टीम को सतर्क किया।
गुरुवार की दोपहर बाद टीम ने उसे मझगवां के जंगल में एक पेेड़ के नीचे से सकुशल खोज लिया। बताया कि युवक रास्ता भटक गया था।
जंगल में डर के कारण एक पेड़ के नीचे बैठ गया था। साथी के मिलने के बाद अन्य साथियों ने खुशी जताई फिर आगे यात्रा में बढ़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें