खोही (चित्रकूट)। घर में ट्यूशन पढ़ाने वाले चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
मध्यप्रदेश के चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसकी 11 साल की बेटी को पड़ोस का रिश्तेदार शिवम सेन (20) घर में आकर ट्यूशन पढ़ाता था। रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। उसने कई बार बेटी से दुष्कर्म किया। गुुरुवार को बेटी ने घटना की जानकारी दी परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार को मां की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी शिक्षक को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली हैं। इसकी पड़ताल कराई जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।