फोटो- 8- प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए मानिकपुर में पीले चावल बांटकर निमंत्रण देते जिल?
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर/राजापुर। शनिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने के लिए प्रदेश के नागरिक उड्डयन व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मानिकपुर व राजापुर में दौरा कर ताकत झोंकी है। जगह-जगह पीले चावल बांटकर लोगों को जनसभा स्थल पर पहुंचने को कहा जा रहा है। तुलसी चौक राजापुर व मानिकपुर कस्बे में व्यापारियों के आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से बुंदेलखंड में विकास के नए आयाम प्रारंभ होंगे। सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास को लेकर सभी वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए बहु आयामी योजनाओं से लाभांवित कर रहे हैं। कहा कि किसी भी समस्या व जायज मांगों के लिए साथ हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।