फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मनरेगा कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में 270 मनरेगा संविदा कर्मचारियों को मार्च 2026 से मानदेय नहीं मिला है, जिससे एपीओ, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखाकार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। एक रोजगार सेवक ने बताया कि घर उधार पर चल रहा है। वहीं तकनीकी सहायक ने कहा कि वे बहन के घर खाली हाथ कैसे जाएं। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर मानदेय न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है। सभी ने शासन-प्रशासन से जल्द भुगतान की मांग की है। उधर, सीडीओ डीपी पाल ने बताया कि बजट के अभाव में मानदेय रुका था, लेकिन अब बजट आ गया है और जल्द भुगतान होगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें