फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेराज ने मुकीम को दी थी ईद की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल में बंद पश्चिम यूपी के कुख्यात बदमाश मुकीम काला, मेराज और अंशू की हाई सिक्योरिटी बैरक और अस्थायी बैरक एक-दूसरे के पास थी। इसके चलते अक्सर सुबह-शाम तीनों की आपस में नजरें मिलती थीं और एक-दूसरे से बातचीत भी करते थे। 13 मई की शाम को अंधेरा होने के बाद जब अचानक जेल के अधिकारी इनकी बैरक के आसपास पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे थे, तभी मेराज और अंशू बैरक के बाहर आये थे। मेराज ने दूसरी बैरक के पास जाकर मुकीम काला को ईद की बधाई दी थी। इसके बाद 14 मई को भी सुबह सभी बंदियों को ईद की बधाई देकर मेराज ने शाम को पनीर पूड़ी की दावत अपनी तरफ से करने को कहा था। जानकारी के अनुसार बैरक से बाहर निकलकर बंदी खुद अपना भोजन लेकर आते हैं। खूनी खेल की जांच के दौरान पता चला कि हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद मेराज अस्थायी बैरक में खाना पूछने के बहाने मुकीम काला के पास जाता था। वह बहाने से उससे मुलाकात करता था। अंशू दीक्षित को शायद यह पसंद नहीं था और वह मेराज से भी खुन्नस मानने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें