फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूटः मेघदूत व दामिनी एप बताएगा मौसम का रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा में ग्रामीण कृषि सेवा मौसम इकाई परियोजना के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम की जानकारी करने के बाद ही खेती करने की सलाह दी। साथ ही मौसम की सटीक जानकारी के लिए किसानों को मेघदूत व दामिनी मोबाइल एप का प्रयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डा. मनोज शर्मा ने कहा कि मौसम का तेजी से बदलता रुख इस बात का संकेत है कि जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है। जिसके कारण कृषि के क्षेत्र मेें प्रतिवर्ष कई बार किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों के सामने खेतीबाड़ी की चुनौती खड़ी हो गई है। इसी समस्या को देखते हुए गनीवा कृषि केंद्र में जिला कृषि मौसम इकाई की स्थापना की गई है।
किसानों को मौसम के पूर्वानुमान की सटीक जानकारी दी जा सके इसके लिए केंद्र की स्थापना की गई है। किसान अपने मोबाइल पर मेघदूत व दामिनी मोबाइल एप का प्रयोग कर मौसम संबंधी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

वैज्ञानिक ममता त्रिपाठी ने कहा कि पानी का संरक्षण व खेत के अवशेष न जलाने पर काफी हद तक मौसम को खेती के अनुकूल किया जा सकता है। सतीश पाठक ने कहा कहा कि मौसम के अनुसार ही खेती करना चाहिए। इसके लिए मौसम वैज्ञानिकों से जानकारी लेते रहना चाहिए। इस मौके पर मौसम पर्यवेक्षक अंकुर त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें