चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने हाल ही में अस्पतालों में प्रसूताओं के इलाज में हुई लापरवाही की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। कहा कि सीएचसी, पीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की मृत्यु होती है तो आशा से लेकर ऊपर तक की जवाबदेही होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य स्टेज पर आकर रेफर करना ठीक नहीं है। यहां सबकी जिम्मेदारी होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में कहा कि सभी एमवाईसी, एएनएम, आशा के साथ बैठक में चर्चा करें। कवच पोर्टल में सर्वे कराकर डाटा सही फीडिंग कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि अभियान चलाकर जांच करें। मातृ मृत्यु समीक्षा पर कहा कि एमवाईसी विश्लेषण करें कि किस तरह से घटना हुई है। आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक बनाएं। कार्ड नहीं बनाने पर नोटिस जारी करें। बूस्टर डोज की डिमांड करें ।
बैठक में विभाग के कामों की समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, एसीएमओ डॉ. इम्तियाज, सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, बीएसए लव प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
--------------------
सुधीर अग्रवाल