फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार मैकेनिक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-10 परिचय- मृतक शैफ अली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कार मैकेनिक ने फंदा लगाकर जान दी
दो वर्ष से था मानसिक रूप से था अस्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के द्वारिकापुरी निवासी कार मैकेनिक ने शनिवार की रात को घर के अंदर दुपट्टे ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार वालों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया।
द्वारिकापुरी कर्वी निवासी शैफ अली (26) ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बड़े भाई इसरार अहमद ने बताया कि वह दो वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी चल रहा था। उसने कई बार जान देने की कोशिश की। हर बार परिजन बचा लेते थे। शनिवार की रात्रि जब सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे। तभी उसने दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कार मैकेनिक की दुकान में काम करता था। वह पांच भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को लेकर अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें