चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर मोड़ के पास काम कर घर लौट रहे राजगीर मिस्त्री की बाइक पर किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते राजगीर की मौत हो गई।
कसहाई निवासी गौरीशंकर (26) पुत्र रामनारायण विश्वकर्मा सोमवार को सुबह लोढ़वारा गांव में राजगीर का काम करने गया था। देर शाम को बाइक से लौटते समय बनवारीपुर मोड़ के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। छोटे भाई संगमलाल ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़ा व राजगीर मिस्त्री था। पत्नी मीना देवी व मां दुबसिया का रो-रोकर हाल बेहाल है।