फोटो-7- शहर की मस्जिद के पास मौजूद अपर एसपी बल वंत चौधरी व कोतवाल अनिल सिंह ।
- फोटो : CHITRAKUTT
जुमे के दिन मस्जिदों के आस पास पुलिस टीम सर्तक रही। अनलॉक 1 में जिले के मंदिरों के पट खुल गए हैं। ऐसे में मस्जिदों के दरवाजे खोलने के आदेश हैं।
जिले में मुस्लिम समुदाय के मौलानाओं ने कोरोना संक्रमण के दौर को देखते हुए 30 जून तक मस्जिदों को बंद रखने का फैसला किया है।
इसके बावजूद मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी थी ताकि यदि कोई नमाज पढ़ने आए तो वहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन को सके। अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश यादव व कोतवाल अनिल सिंह तैनात रहे।