अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव के हुसैन खानी निवासी कैशनूर ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ मई 2022 को हुई थी। ससुराल पक्ष बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि पति सद्दाम, सास सदरून, ननद सबीना, जेठ महबूब, जेठानी खतीजा और देवर सलमान दहेज का ताना देकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़िता ने खाना-खर्चा न देने, तलाक की धमकी और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। महिला थाना पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद