फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मैराथन दौड़ से देंगे मंदाकिनी की सफाई का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी की अविरलता, निर्मलता के लिए जागरूक करने के लिए मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। छात्र शक्ति समिति का यह कार्यक्रम अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगा। इसको लेकर कामदगिरि पीठ परिसर में बैठक हुई।
विज्ञापन

जलयोद्धा व पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने कहा कि मंदाकिनी देश की ऐसी नदी है जो किसी मां के तप से प्रकट हुई है। माता अनुसूइया ने चित्रकूटवासियों को यह बड़ा वरदान दिया है। प्रकृति संरक्षण का जन संदेश लेकर होने वाली इस मैराथन दौड़ में जन सहभागिता कर बनाए जाए। संत मदन गोपाल दास ने कहा कि युवा शक्ति प्रकृति के संरक्षण के लिए दौड़ते दिखेगा तो समाज में महत्वपूर्ण संदेश जाएगा।
बैठक में जल कार्यकर्ता विवेक प्रजापति, अशोक भाई, संतोष मिश्रा, चंद्रदत्त पांडेय, अर्चन, व ओमराज तिवारी ने भी विचार रखे। रविमाला सिंह, राहुल पांडेय, प्रभात सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, सोनू यादव, रजनीश मिश्रा, अंबुज बागरी, हिमांशु शुक्ला व अखंड हिंद फौज के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें